लाइव न्यूज़ :

स्वर्णिम विजय वर्ष : मथुरा छावनी में ‘स्वर्ण ज्योति’ को दी गई विदाई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 01:36 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 26 दिसंबर मथुरा छावनी में शनिवार को स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह के तहत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘स्वर्ण ज्योति’ को विदाई दी गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत को मिली ऐतिहासिक जीत में भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को प्रदर्शित करने के लिए 16 दिसंबर को मशाल मथुरा पहुंचा थी।

1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल सी पी करियप्पा ने कहा, ‘‘1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के लिए राष्ट्र ऋणी है।’’

प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष बाजपेयी ने कहा, ‘‘स्वर्ण ज्योती मशाल नयी दिल्ली लौटने से पहले भरतपुर, अलवर, हिसार, जयपुर और कोटा जाएगी।’’

ज्योति 20 दिसंबर और 21 दिसंबर को पास के अलीगढ़ और हाथरस जिलों में गई थी।

स्वर्णिम विजय वर्ष मनाने के लिए मथुरा छावनी, हाथरस और अलीगढ़ में विभिन्न समारोह आयोजित किए गए।

स्वर्णिम विजय वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50 वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए