लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बस से 88.55 लाख रुपये मूल्य का स्वर्ण आभूषण चोरी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:16 IST

Open in App

सुरेंद्रनगर(गुजरात), 23 दिसंबर गुजरात में एक निजी लग्जरी बस में यात्रा कर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने सह यात्री का कथित तौर पर 88.55 लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण से भरा एक थैला चुरा लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात उस समय हुई, जब बस राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर स्थित एक होटल में कुछ समय के लिए रूकी। राजकोट के आभूषण विक्रेता शैलेश पटोदिया द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सुरेंद्रनगर में जोरावरनगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। थैले में कथित तौर पर 1,789 ग्राम आभूषण थे।

जोरावरनगर पुलिस थाने के उप निरीक्षक एन एच कुरैशी ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज से यह खुलासा हुआ कि आरोपी बस के रूकने पर तेजी से उससे बाहर निकला और नजदीक खड़ी एक कार में बैठ गया तथा आभूषण के साथ फरार हो गया। प्राथमिकी के अनुसार पटोदिया नियमित तौर पर सोने के आभूषण बेचने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर जाते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील