लाइव न्यूज़ :

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरि 23716 वोट से आगे, जानें अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2022 11:17 IST

Gola Gokarnath assembly by-election: सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच सीधा मुकाबला है। 

Open in App
ठळक मुद्देअमन गिरि को अब तक 69495 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी को 45779 मत प्राप्त हुए हैं।

लखीमपुर खीरीः छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे। गोल गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण छह सितंबर को रिक्त हो गई थी।

इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच सीधा मुकाबला है। लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अमन गिरि ने बढ़त बना ली है। गिरि 23716 मतों से आगे हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गिरि को अब तक 69495 वोट मिले हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी को 45779 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि मतगणना 32 चरणों में होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 56 अधिकारियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ सीट यहां से भाजपा विधायक रहे अरविंद गिरि के पिछली छह सितंबर को निधन के कारण रिक्त हुई है।

भाजपा ने इस सीट पर गिरि के बेटे अमन गिरि को उतारा है। इस सीट के उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को 57.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, लिहाजा मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच है। 

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?