लाइव न्यूज़ :

गोवा के निर्दलीय विधायक गांवकर ने तृणमूल और ममता बनर्जी की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:08 IST

Open in App

पणजी, 13 अक्टूबर गोवा के निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस और उसकी अध्यक्षा ममता बनर्जी की प्रशंसा की जिन्होंने उनके मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला कर सत्ता में वापसी की।

यहां तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन के साथ संवाददाता सम्मेलन में गांवकर ने स्पष्ट किया कि वह अभी विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

सनगुएम से विधायक गांवकर ने कहा, ‘‘गोवा में बदलाव की जरूरत है, इसलिए मैंने ममता बनर्जी नीत पार्टी का समर्थन करने का फैसला किया।’’

तृणमूल कांग्रेस ने अगले साल फरवरी में गोवा विधानसभा के लिए होने वाला चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गांवकर ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद शुरुआती दौर में मनोहर पर्रिकर नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने समर्थन वापस ले लिया था।

उन्होंने दावा किया, ‘‘गत पांच साल में हमने गोवा में भाजपा द्वारा जन विरोधी नीतियों का लागू करते देखा हैं। लोग इस सरकार से परेशान हैं।’’ गावंकर ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी के रूप में यह देश सकारात्मक बदलाव देख रहा है।’’

विधायक ने कहा, ‘‘मैं तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रहा हूं। हमने देखा कि कैसे ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा का मुकाबला किया। वह नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं।’’

गौरतलब है कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक लुइजिनो फलेरियो हाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए