लाइव न्यूज़ :

गोवाः टिकट ना मिलने पर बगावत कर सकते हैं बीजेपी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव!

By भाषा | Updated: January 21, 2019 14:50 IST

भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पारसेकर ने निर्दलीय के तौर पर उपचुनाव लड़ने के संकेत दिए। 2017 के चुनाव में हुई थी हार।

Open in App

पणजी, 21 जनवरीःगोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने सोमवार को संकेत दिए कि अगर पार्टी ने उन्हें मंद्रेम विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव में टिकट नहीं दिया तो वह निर्दलीय को तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। पिछले साल अक्टूबर में दयानंद सोपटे और सुभाष शिरोडकर के गोवा विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने से मंद्रेम एवं शिरोदा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

पारसेकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, “मैं पारंपरिक रूप से इस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ता रहा हूं। पार्टी कार्यकर्ता चाहते हैं कि मैं उपचुनाव लड़ूं। उनको लगता है कि अगर भाजपा मुझे टिकट नहीं देती तो मुझे निर्दलीय लड़ना चाहिए।” 

पारसेकर ने कहा कि उन्होंने भाजपा प्रदेश महासचिव सतीश ढोंढ से मुलाकात की और उनसे मंद्रेम सीट पर पार्टी के जीतने की संभावना को जानने के लिए एक सर्वेक्षण कराने को कहा। सोपटे का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने “नये व्यक्ति” को स्वीकार नहीं किया है। 

संयोग से उस वक्त कांग्रेस के साथ रहे सोपटे ने 2017 के विधानसभा चुनावों में पारसेकर को हराया था। भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख विनय तेंदुलकर ने बताया कि मंद्रेम एवं शिरोदा सीट पर पार्टी के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों