लाइव न्यूज़ :

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने दर्ज की हत्या की FIR, परिवार ने लगाए थे साजिश के आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: August 25, 2022 17:45 IST

बीजेपी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत मामले में गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। सोनाली को दिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार की सुबह नार्थ गोवा जिले के अंजुना में सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोनाली फोगाट की मौत के मामले में नया मोड़ आयागोवा पुलिस ने परिवार की शिकायत पर दर्ज की हत्या की FIRदिल का दौरा पड़ने के बाद मंगलवार को हुई थी सोनाली की मौत

नई दिल्ली: टिकटॉक स्टॉर और भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने परिवार की शिकायत पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि सोनाली फोगाट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है और कुछ भी तभी साफ होगा जब रिपोर्ट आ जाएगी। बीते मंगलवार को सोनाली फोगाट की मौत के बाद गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने बताया था कि अभी उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक को माना जा रहा है। 

परिवार ने लगाया था पीए पर आरोप

सोनाली के भाई रिंकु ढाका ने गोवा के अंजुना थाने में 4 पन्नो की तहरीर दी थी। इसमें कहा गया है कि पीए सुधीर सांगवान की नजर सोनाली की संपत्ति पर थी और उसने सोनाली को नशे की दवा खिलाकर उनके साथ बलात्कार भी किया था। सोनाली के भाई ने अपनी तहरीर में लिखा है कि सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर से सोनाली की पहचान 2019 में चुनावों के दौरान ही हुई थी। सोनाली सुधीर पर भरोसा करने लगी थीं और उसे अपना पीए भी बना लिया था। रिंकू ढाका ने लिखा है कि सुधीर ने जल्दी ही सोनाली की हर चीज को नियंत्रित करना शुरू कर दिया। उसने सोनाली के पुराने नौकरों को काम से निकाल दिया। वह सोनाली के लिए खाना भी खुद ही बनाता था। 

गोवा के थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक सोनाली ने अपने जीजा अमन को तीन साल पहले बताया था कि सुधीर ने उनके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान सुधीर ने वीडियो भी बना ली थी जिसको वायरल करने की धमकी देकर बार-बार सोनाली का बलात्कार करता था। तहरीर में कहा गया है कि सुधीर सांगवान वीडियो दिखाकर सोनाली की व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन को बर्बाद करने की धमकी देता था इसलिए सोनाली कुछ नहीं कर पाती थीं। गोवा पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी कहा गया है कि सोनाली के फोन, उनकी संपत्तियों के दस्तावेज और एटीएम कार्ड भी सुधीर ही रखता था। सुधीर के दवाब में सोनाली ने अपने दोस्तों से बात करना भी बंद कर दिया था। 

बता दें कि सोनाली फोगाट 2019 में तब चर्चा में आई थीं, जब हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें आदमपुर सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में सोनाली को कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई से हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :सोनाली फोगाटGoa Policeगोवाक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो