लाइव न्यूज़ :

मोदी के जन्मदिन पर गोवा के राज्यपाल ने 71 अनाथालयों, वृद्धाश्रमों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:30 IST

Open in App

पणजी, 17 सितंबर गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर राज्यपाल कोष से 71 अनाथालयों और वृद्धाश्रमों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की।

राजभवन ने एक बयान में बताया कि राज्यपाल ने राज्यपाल विवेकाधीन निधि से डायलिसिस कराने वाले 71 मरीजों के लिए वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए राज्यपाल ने 71 वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और ऐसे ही अन्य संस्थानों के लिए वित्तीय मदद की घोषणा की। इसके अलावा राज्यपाल ने घोषणा की कि 71 व्यक्तियों को डायलिसिस उपचार के लिए राजभवन से वित्तीय सहायता मिलेगी।’’

इसमें कहा गया है कि इच्छुक व्यक्ति और संस्थान अपनी गतिविधियों के बारे में सभी व्यक्तिगत विवरण और जानकारी के साथ आवेदन करें। आवेदन राज्यपाल के सचिव को संबोधित करते हुए लिखे जाएं और उन्हें 30 सितंबर से पहले जमा किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?