लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार दूरसंचार नीति के तहत 62 मोबाइल टावर स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:40 IST

Open in App

पणजी, दो जनवरी राज्य में बेहतर नेटवर्क उपलब्ध कराने के मद्देनजर गोवा सरकार अपनी दूरसंचार नीति के तहत 62 नए मोबाइल टावर स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मीडिया को जारी एक बयान में सावंत ने कहा कि योजना के दूसरे चरण में 138 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, '' मुझे घोषणा करते हुए प्रसन्नता है कि गोवा दूरसंचार अवसंरचना नीति 2020 के तहत सरकार ने पहले चरण में 62 स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित करने का प्रस्ताव किया है।''

उन्होंने कहा कि इन टावरों के माध्यम से नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर होने से छात्रों, सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवरों और नए तकनीकी स्टार्ट-अप समेत समाज के सभी वर्गों को फायदा पहुंचेगा।

गोवा सरकार ने दूरदराज समेत पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट की तेज गति एवं बेहतर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए पिछले अगस्त में दूरसंचार नीति अधिसूचित की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए