लाइव न्यूज़ :

गोवा: जीएफपी ने 'पार्टी-विरोधी गतिविधियों' के लिये विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 18:31 IST

Open in App

पणजी, दो दिसंबर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने बृहस्पतिवार को अपने विधायक जयेश सलगांवकर पर ''पार्टी विरोधी गतिविधियो'' में शामिल होने और राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ''लगातार दोस्ती'' बढ़ाने का आरोप लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।

यह नोटिस उन खबरों के बीच जारी किया गया है कि सलगांवकर शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं और उत्तरी गोवा के सालिगाओ निर्वाचन क्षेत्र से जीएफपी विधायक के रूप में अपने साढ़े चार साल लंबे कार्यकाल को समाप्त कर रहे हैं।

गोवा में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

सलगांवकर को जारी किए गए नोटिस में लिखा है, ''आपके व्यवहार और आचरण को मद्देनजर रखते हुए आपको कारण बताओ नोटिस जारी करने की आवश्यकता पड़ी। आपसे इसपर प्रतिक्रिया मांगी जाती है।''

हालांकि, सलगांवकर से संपर्क किया गया तो उन्होंने किसी भी तरह की पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने से इनकार किया और कहा कि उन्हें उनकी पार्टी की ओर से कोई कारण बताओ नोटिस नहीं मिला है।

जीएफपी ने नोटिस में कहा कि पिछले कुछ महीनों से सालिगाओ में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की तरफ से ''आपकी निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधियों के बारे में'' जानकारी मिल रही है।

नोटिस में कहा गया है, ''31 जनवरी, 2021 को, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के निर्वाचित विधायक के रूप में हमने सार्वजनिक रूप से देव बोदगेश्वर (मापुसा में मंदिर) के सामने भविष्य में किसी भी परिस्थिति में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करने की शपथ ली थी। इसके बावजूद आप लगातार भाजपा और उसके महासचिव (संगठन) सतीश धोंड के साथ दोस्ती बढ़ा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी