लाइव न्यूज़ :

गोवा को विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मिला पूर्णकालिक राज्यपाल

By भाषा | Updated: July 6, 2021 16:22 IST

Open in App

पणजी, छह जुलाई गोवा को फरवरी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पी श्रीधरन पिल्लई के रूप में पूर्णकालिक राज्यपाल मिला है। अगस्त 2020 में सत्यपाल मलिक का मेघालय स्थानांतरण होने के बाद से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी गोवा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

गोवा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने से पहले पिल्लई मिजोरम के राज्यपाल थे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया, ''श्री पी एस श्रीधरन पिल्लई जी को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई। हमारे खूबसूरत राज्य में उनके स्वागत को लेकर उत्सुक हूं।''

इस बीच, गोवा के पूर्व विधासनभा अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए भाजपा नेता राजेंद्र अर्लेकर ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामान्य कार्यकर्ताओं का ख्याल रखती है।

अर्लेकर (67) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उन्हें उनकी नयी जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ''मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुझे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में मेरी नियुक्ति के बारे में सूचित किया। एक अधिसूचना जारी कर दी गई है।''

अर्लेकर 2012 से 2015 के बीच गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए