लाइव न्यूज़ :

गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए सभी विकल्प खुले रखे: सरदेसाई

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:26 IST

Open in App

पणजी, 20 अक्टूबर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी विकल्प खुले रखे हैं। पार्टी अध्यक्ष विजय सरदेसाई से बुधवार को जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस से गठबंधन करेगी, तब उन्होंने यह जवाब दिया।

सरदेसाई ने तृणमूल के साथ गठबंधन की संभावना से न तो इनकार किया और न ही इसकी पुष्टि की।

तृणमूल ने हाल में यह घोषणा की थी कि वह गोवा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक लुईजिन्हो फालेयरो और अन्य नेता हाल में तृणमूल में शामिल हुए हैं। स्वतंत्र विधायक प्रसाद गांवकर ने भी तृणमूल को अपना समर्थन दिया है। जीएफपी के अध्यक्ष ने पीटीआई-भाषा से कहा, “तृणमूल कांग्रेस गोवा में नई पार्टी है। लोग इसे भाजपा के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।”

सरदेसाई की पार्टी ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद गोवा में सरकार बनाने में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर पर्रिकर की मदद की थी। पर्रिकर के निधन के बाद 2019 में प्रमोद सावंत के मुख्यमंत्री बनने के बाद जीएफपी ने भाजपा से किनारा कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण