लाइव न्यूज़ :

गोवा : जीएफपी के पूर्व विधायक जयेश सालगांवकर भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 19:15 IST

Open in App

पणजी, तीन दिसंबर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के पूर्व विधायक जयेश सालगांवकर शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा को इससे फायदा हो सकता है।

सालीगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सालगांवकर ने विजय सरदेसाई के नेतृत्व वाली जीएफपी छोड़ने के बाद बृहस्पतिवार शाम को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

सालगांवकर शुक्रवार को भाजपा की गोवा इकाई के प्रमुख सदानंद शेत तनवड़े, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य लोगों की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। सालगांवकर ने कहा कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की खातिर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले पांच वर्षों में कई विकास कार्यों को लागू करने में कामयाबी हासिल की है, लेकिन कई अन्य कार्य लंबित हैं।’’

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि आगामी दिनों में कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल होंगे, क्योंकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की ही सरकार बनेगी।

सावंत ने कहा, ‘‘ गोवा के लोग ‘‘विनाशकारी’’ राजनीति के लिए जानी जाने वाली कुछ पार्टियों की खराब छवि के खिलाफ ‘‘विकासोन्मुख’’ भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टGaya Rape Case: ट्रेन की चैन खींच, जबरन युवती को उतारा नीचे; जबरन किया गैंग रेप

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे निशांत? पिता का आशीर्वाद लेकर बिहार की सड़कों पर ‘सद्भाव यात्रा’ के लिए उतरे

भारतपुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतBengal Election 2026: री-पोलिंग के बावजूद फाल्टा में 21 मई को फिर से मतदान, 285 बूथों पर होगी वोटिंग; जानें कब जाएंगे नतीजे