लाइव न्यूज़ :

Goa Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के बाद सीएम प्रमोद सांवत ने कहा, जरूरत पड़ने पर एमजीपी से मांगेंगे समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2022 14:17 IST

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल आने के बाद गोवा के सीएम प्रमोद महाजन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर एमजीपी का समर्थन मांगेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे सीएम प्रमोद सावंत ने कहा बीजेपी 40 में से 20 सीटों से ज्यादा जीतेगीसीएम ने कहा, पीएम मोदी से मुलाकात कर चुनाव को लेकर चर्चा की

नई दिल्ली: गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार तटीय राज्य में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों पार्टियां अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार है। 

एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि बीजेपी 40 में से 20 सीटों से ज्यादा जीतेगी। उन्होंने कहा, ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की जीत दिखा रहे हैं। हम स्वतंत्र और क्षेत्रीय दलों के समर्थन से सरकार बनाएंगे। केंद्रीय नेतृत्व उनकी मांगों को लेकर उनसे बातचीत करेगा, जरूरत पड़ने पर एमजीपी का समर्थन मांगेगा।

गोवा के सीएम ने कहा, मैंने आज पीएम मोदी से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की है। हम अधिकतम सीटों के साथ सरकार बनाएंगे। मुझे लगता है कि मुझे एक बार फिर पार्टी (गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में) की सेवा करने का मौका दिया जाएगा। बीजेपी ने ऐसा कहा है (सीएम के रूप में उनकी उम्मीदवारी), यह निश्चित रूप से होगा। भाजपा वही करती है जो वह कहती है।

गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल के नतीजों पर एकबार नजर डालें तो जन की बात एग्जिट पोल बताते हैं कि इस 40 विधानसभा सीटों वाले राज्य में बीजेपी को 13 से 19 सीटें आने का अनुमान है। कांग्रेस को 14 से 19, और आम आदमी पार्टी को 1 से 2 सीटें और अन्य को 4 से 8 सीटें आने का अनुमान है। 

वीटो के एग्जिट पोल बताते हैं कि बीजेपी को 14 कांग्रेस 16, आम आदमी पार्टी को 4 और अन्य को 6 सीटें आने का अनुमान है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक यहां बीजेपी को 16 से 20, कांग्रेस को 16 से 20 आम आदमी पार्टी को 1 से 3 और अन्य को 4 से 10 सीटें आने का अनुमान है। बता दें कि बहुमत के लिए यहां किसी भी पार्टी को 21 सीटें चाहिए। 

टॅग्स :एग्जिट पोल्सप्रमोद सावंतगोवा विधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक्सिस-माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी+ जीतेगी 131 से 151 सीटें, उद्धव की शिवसेना को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान

बॉलीवुड चुस्कीGodaan Poster Release: प्रमोद सावंत ने किया फिल्म 'गोदान' का पोस्टर विमोचन; कहा- "भारतीय संस्कृति और गौ-सेवा को बढ़ावा देने वाली यह फिल्म सराहनीय है"

भारतगोवा जिला पंचायत चुनावः 50 में से 30 से अधिक सीट पर जीते भाजपा-एमजीपी, कांग्रेस 10, आम आदमी पार्टी तथा रिवोल्यूश्नरी गोअन्स पार्टी को 1-1 सीट

भारतGoa: नाइट क्लब अग्निकांड के बाद एक्शन में सरकार, सभी होटलों और क्लबों में आतिशबाजी पर लगाया बैन

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब