लाइव न्यूज़ :

Goa Election Results 2022: बीजेपी 18, कांग्रेस 11 और आप दो सीट पर आगे, ममता बनर्जी का खाता नहीं खुला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 10, 2022 11:30 IST

Goa Election Results 2022: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-2 सीट पर आगे चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने यह जानकारी दी।14 फरवरी को हुए चुनाव में डाले गए मतों की गणना जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की होड़ में जुटी है।

Goa Election Results 2022: गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा 18, जबकि विपक्षी कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के उपलब्ध रुझानों में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, चुनाव में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी (आप) एक-2 सीट पर आगे चल रही हैं।

वेबसाइट के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सावंत शुरुआती रुझानों में राज्य की सांखली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेश संगलानी से पीछे चल रहे हैं। वेबसाइट के मुताबिक, संगलानी सांखली में सावंत पर 317 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को हुए चुनाव में डाले गए मतों की गणना जारी है।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की होड़ में जुटी है। वहीं, विपक्षी कांग्रेस पूर्ण बहुमत की उम्मीद कर रही है, ताकि 2017 के घटनाक्रम की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, पर भाजपा ने अन्य दलों के साथ गठबंधन कर उसे सरकार बनाने से वंचित कर दिया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022BJPकांग्रेसAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?