लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: शुरुआती रुझान में लक्ष्मीकांत पारसेकर, उत्पल पर्रिकर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे, पहले हो रही है डाक मतपत्रों की गिनती

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 09:43 IST

भाजपा द्वारा उन्हें टिकट देने से इनकार करने और मौजूदा विधायक दयानंद सोपटे को मांद्रे से मैदान में उतारने के बाद, उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में भाजपा लक्ष्मीकांत पारसेकर और उत्पल पर्रिकर आगे चल रहे हैं। पूर्व सीएम पारसेकर ने मांद्रे विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था। पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है फिर ईवीएम की गिनती की जाएगी।

Goa Election 2022:गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो चिर विरोधी लक्ष्मीकांत पारसेकर और उत्पल पर्रिकर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतदान 14 फरवरी को हुआ था। 

पूर्व मुख्यमंत्री पारसेकर ने मांद्रे विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से भाजपा उम्मीदवार अतानासियो मोनसेराटे के खिलाफ मैदान में हैं। अधिकारी ने बताया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के जरिये डाले गए मतों की गणना की जाएगी। 

पारसेकर ने बुधवार को कहा था कि उन्हें चुनाव में जीत का भरोसा है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था कि क्या वह भाजपा का समर्थन करेंगे या नहीं। भाजपा द्वारा उन्हें टिकट देने से इनकार करने और मौजूदा विधायक दयानंद सोपटे को मांद्रे से मैदान में उतारने के बाद, उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। 

गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना गुरूवार सुबह आठ बजे शुरु हो गई। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें 79 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। एक अधिकारी ने बताया कि नॉर्थ गोवा जिले के 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पणजी के अल्टिन्हो में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में और साउथ गोवा जिले की 21 सीटों के लिए मडगांव शहर के दामोदर कॉलेज में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022गोवाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो