लाइव न्यूज़ :

Goa Election Result 2022: पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर चुनाव हारे, भाजपा उम्मीदवार ने बहुत कम अंतर से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 12:42 IST

करीबी मुकाबले में भाजपा के अतानासियो मोंसेराते ने उत्पल को बेहद कम अंतर से हरा दिया है। अपने पिता की सीट पणजी से निर्दलीय उतरे उत्पल को 5857 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा के अतानासियो मोंसेराते को 6531 वोट मिले।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के अतानासियो मोंसेराते ने उत्पल को बेहद कम अंतर से हरा दिया है।अपने पिता की सीट पणजी से निर्दलीय उतरे उत्पल को 5857 वोट हासिल हुए।उत्पल पर्रिकर ने कहा कि मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं, लेकिन नतीजों से थोड़ा हताश हूं।

पणजी: गोवा के विधानसभा चुनाव में जहां शुरू में पीछे रहने के बाद अभी तक के रूझानों के अनुसार भाजपा बहुमत के करीब पहुंचती हुई दिख रही है तो वहीं पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्कल परिकर को हार का सामना करना पड़ा है।

करीबी मुकाबले में भाजपा के अतानासियो मोंसेराते ने उत्पल को बेहद कम अंतर से हरा दिया है। अपने पिता की सीट पणजी से निर्दलीय उतरे उत्पल को 5857 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा के अतानासियो मोंसेराते को 6531 वोट मिले।

नतीजों पर उत्पल पर्रिकर ने कहा कि मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं, लेकिन नतीजों से थोड़ा हताश हूं।

उत्पल ने भाजपा से इस सीट का टिकट मांगा था, लेकिन भाजपा ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया। इसके बाद उत्पल ने बगावत करते हुए पणजी से निर्दलीय ही पर्चा भर दिया था। कांग्रेस से यहां एल्विस गोम्स उम्मीदवार हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष