लाइव न्यूज़ :

Goa Election Result 2022: आप ने दो सीटों पर जीत का दावा किया, टीएमसी और कांग्रेस उम्मीदवारों को हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2022 13:26 IST

गोवा में आप की उम्मीदें के अनुरूप उसे सफलता नहीं मिली है और शुरुआती रूझानों में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसे बहुमत के लिए दो और सीटें चाहिए। वहीं, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसे एक सीट पर जीत मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआप उम्मीदवार को दोपहर 1.15 बजे तक 6,087 वोट मिले थे।वेलीम में क्रूज सिल्वा दोपहर 1.15 बजे तक 4,859 वोटों से आगे चल रहे थे।

पणजी: गोवा विधानसभा में चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने दो सीटों पर जीत का दावा किया है। आप नेता आतिशी ने कहा है कि बेनाउलिम से पार्टी के कैप्टन वेन्जी वीगास और वेलिमे से क्रूज सिल्वा ने जीत हासिल की है। वीगास तृणमूल कांग्रेस के चर्चिल अलेमाओ और कांग्रेस के एंटोनियो फेलिसियानो डायस के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध संख्या के अनुसार, आप उम्मीदवार को दोपहर 1.15 बजे तक 6,087 वोट मिले थे, उसके बाद  अलेमाओ को 4,753 और डायस को क्रमशः 4,510 वोट मिले थे।

वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, वेलीम में क्रूज सिल्वा दोपहर 1.15 बजे तक 4,859 वोटों से आगे चल रहे थे। उनके बाद कांग्रेस के डिसिल्वा सावियो 4,486 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे।

हालांकि, गोवा में आप की उम्मीदें के अनुरूप उसे सफलता नहीं मिली है और शुरुआती रूझानों में भाजपा 19 सीटों पर आगे चल रही है और उसे बहुमत के लिए दो और सीटें चाहिए। वहीं, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि उसे एक सीट पर जीत मिल गई है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए