लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए गोवा में रात को कर्फ्यू लगाया जा सकता : विश्वजीत राणे

By भाषा | Updated: December 31, 2020 13:39 IST

Open in App

पणजी, 31 दिसंबर दिल्ली की तर्ज पर गोवा में भी कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए रात में कर्फ्यू लगाया जा सकता है। यह बात राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बृहस्पतिवार को कही।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि रात का कर्फ्यू कब से लागू होगा।

राणे ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से चर्चा की है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ मैंने दिल्ली और कर्नाटक की तर्ज पर रात में कर्फ्यू लगाने को लेकर मुख्यमंत्री से बात की है। इस संबंध में फाइल पहले ही प्रक्रिया में है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘इस समय गोवा में सख्त मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) की जरूरत है क्योंकि यह एक पर्यटन राज्य है।’’

राणे ने कहा कि उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव का पत्र मिला है जिसमें प्रत्येक राज्य को स्थानीय स्तर पर कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करने और सख्त नियम बनाने को कहा गया है।

मंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि गोवा पर्यटन राज्य है, इसलिए एसओपी का सख्ती से अनुपालन अति आवश्यक है ताकि हम कोविड-19 दिशानिर्देशों के अनुसार पर्यटन गतिविधियां चालू रख सकें।’’

गोवा के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पत्र भेजकर राज्य सरकार से कड़े उपाय करने को कहा।

पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने नए साल का उत्सव मनाने के दौरान भीड़ जमा होने की स्थिति में संभावित सभी ‘सुपरस्प्रेडर’ (संक्रमण को तेजी से फैलाने वाला) के रोकने के लिए गोवा में सख्त निगरानी करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए