लाइव न्यूज़ :

गोवा : स्टेन स्वामी की मौत के खिलाफ मंगलवार को आजाद मैदान में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 6, 2021 00:20 IST

Open in App

पणजी, पांच जुलाई कांग्रेस की गोवा इकाई ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी पादरी स्टेन स्वामी के निधन को ‘हिरासत में हुई हत्या’ करार देते हुए सोमवार को कहा कि वह इसके खिलाफ पणजी के आजाद मैदान में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन करेगी।

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडांकर ने ट्वीट कर कहा, “ गोवा कांग्रेस स्टेन स्वामी की हिरासत में हुई हत्या की कड़ी निंदा करती है। वह एक मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने समाज के वंचित तबकों के उत्थान के लिए कार्य किए। 84 वर्षीय पादरी को जेल में बंद कर उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया। यह इस दमनकारी सरकार की बर्बरता का एक ठोस उदाहरण है। हम इसके खिलाफ आजाद मैदान में सुबह 11 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे।“

स्वामी का सोमवार को मुंबई में बांद्रा के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अनुसार हृदयघात होने के बाद स्वामी को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। उन्हें सोमवार को अपराह्न करीब एक बजकर 25 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया।

गैर कानूनी गतिविधियां नियंत्रक अधिनियम (यूएपीए) के तहत स्वामी को एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में हिरासत में लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए