लाइव न्यूज़ :

गोवा: मतगणना के बीच 2017 में 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची

By विशाल कुमार | Updated: March 10, 2022 08:56 IST

2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस के पास 17 विधायक और भाजपा के 13 विधायक थे। फिर अक्टूबर, 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों को अयोग्य ठहराने के कांग्रेस के अनुरोध को विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया था।विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सही ठहराया था।अब कांग्रेस ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

नई दिल्ली: गोवा सहित पांच राज्यों में मतगणना के बीच कांग्रेस की गोवा इकाई ने साल 2017 में पार्टी से टूटकर भाजपा में जाने वाले 10 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

एक्जिट पोल में राज्य में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिलते दिखाया गया है जिसमें स्थानीय महा गौमंतक पार्टी (एमजीपी) सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस के पास 17 विधायक और भाजपा के 13 विधायक थे। फिर अक्टूबर, 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।

दलबदल करने वाले विधायकों को अयोग्य ठहराने के कांग्रेस के अनुरोध को विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया था क्योंकि दो-तिहाई विधायक भाजपा में विलय हो गए थे।

विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने सही ठहराया था। अब कांग्रेस ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कांग्रेस के इस फैसले का आज आने वाले नतीजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन इसे आज जीतने वाले विधायकों के दल बदलने से रोकने की रणनीति के रूप में देखा जा सकता है।

टॅग्स :गोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसBJPसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए