लाइव न्यूज़ :

सर्वाधिक विदेश यात्राओं के लिए मोदी का नाम दर्ज कीजिए, कांग्रेस ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को लिखा

By भाषा | Updated: July 12, 2018 01:59 IST

 कांग्रेस की गोवा इकाई ने आज गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सर्वाधिक विदेशी दौरे करने का रिकॉर्ड दर्ज करने की मांग की। 

Open in App

पणजी , 12 जुलाई:  कांग्रेस की गोवा इकाई ने आज गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सर्वाधिक विदेशी दौरे करने का रिकॉर्ड दर्ज करने की मांग की। 

नरेंद्र मोदी ने कहा, 'कांग्रेस धोखेबाज, BJP ने पूरा किया किसानों से MSP बढ़ाने का वादा'

पत्र में कहा गया है , “ हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सुझाने में काफी खुशी हो रही है जिन्होंने चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान 41 यात्राएं कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता संकल्प अमोनकर द्वारा लिखे गए पत्र की प्रति मीडिया को भी उपलब्ध करायी गयी। 

 गोवा कांग्रेस के महासचिव संकल्प अमोनकर की तरफ से ब्रिटेन स्थित जीडब्ल्यूआर के अधिकारियों को रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजे गए पत्र में कहा गया है, 'हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सुझाव देते हुए बहुत खुश हैं। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है. उन्होंने भारत के संसाधनों का सही उपयोग किया है और चार वर्षो में 52 देशों की 41 यात्राएं कर रिकॉर्ड स्थापित किया है, वह इसके लिए 355 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं।'

ट्विटर पर फॉलो किए जाने वालों में पीएम मोदी तीसरे बड़े नेता, जानें किनसे अभी भी हैं पीछे ?

अमोनकर ने कहा है, 'वह भारत की भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गए हैं, क्योंकि किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेशों की इतनी यात्राएं नहीं की हैं।' इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के कार्यकाल में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.03 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील