लाइव न्यूज़ :

गोवा कांग्रेस संकटः ‘बगावत’ से बीजेपी का कोई मतलब नहीं, सीएम सावंत बोले- 11 कांग्रेस विधायक आपस में लड़ रहे  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2022 14:01 IST

कांग्रेस ने माइकल लोबो को 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी हटा दिया था। कांग्रेस के दस विधायक वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सावंत से राज्य कांग्रेस के नवीनतम घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा। कांग्रेस विधायक दल में बगावत से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वासनिक से फौरन गोवा जाने के लिए कहा था।

पणजीः गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल में ‘बगावत’ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई लेना-देना नहीं है। मालूम हो कि रविवार को गोवा के कुल 11 कांग्रेस विधायकों में से पांच के साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था जिससे पार्टी में फूट की अटकलों को हवा मिल गई।

हालांकि, इन विधायकों ने सोमवार से शुरू हुए राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लिया और दावा किया कि विपक्षी दल में ‘कुछ भी गड़बड़ नहीं’ है। कांग्रेस के दस विधायक सोमवार रात पणजी में पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शामिल हुए।

मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर कुछ संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सावंत से राज्य कांग्रेस के नवीनतम घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा। जवाब में सावंत ने कहा, “मैं दोहराता हूं कि कांग्रेस विधायक दल में बगावत से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।”

उन्होंने किसी और प्रश्न का उत्तर नहीं दिया और आगे बढ़ गए। कांग्रेस के पांच विधायकों-माइकल लोबो, दिगंबर कामत, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई और डेलियाला लोबो से रविवार को संपर्क न हो पाने की खबरों के बाद कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वासनिक से फौरन गोवा जाने के लिए कहा था।

कांग्रेस ने लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री कामत पर सत्तारूढ़ भाजपा के साथ ‘साजिश रचने और मिलीभगत’ करने का आरोप लगाया था, ताकि पार्टी के विधायक दल में फूट डाली जा सके। कांग्रेस ने लोबो को 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी हटा दिया था। 

टॅग्स :गोवाकांग्रेसBJPप्रमोद सावंतसोनिया गाँधीSonia Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर