लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रवासी मजदूरों के खिलाफ दिया बयान, दर्ज हुआ मुकदमा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2023 18:18 IST

जदयू नेता ने बिहार की राजधानी पटना में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीएम सावंत ने कथिततौर से बिहारी मजदूरों के खिलाफ दिया है विवादित बयान।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बिहारी मजदूरों पर दिया विवादित बयान, मचा बवालबिहार में सत्ताधारी जदयू-राजद ने एक साथ भाजपा व गोवा के मुख्यमंत्री पर बोला हमलाजदयू मनीष कुमार ने गोवा सीएम के खिलाफ पटना के सिविल कोर्ट में दर्ज कराई शिकायत

पटना: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा बिहारी मजदूरों को लेकर दिए विवादित बयान पर बिहार में बवाल मच गया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी जदयू और राजद ने एक साथ भाजपा व गोवा के मुख्यमंत्री पर हमला बोल दिया है। इस बीच जदयू के एक नेता ने गोवा के सीएम के खिलाफ पटना के सिविल कोर्ट में शिकायत भी दर्ज कराई है।

जदयू नेता मनीष कुमार ने कोर्ट में दिए अपने आवेदन में कहा है कि प्रमोद सावंत का बयान बिहारियों के लिए काफी आपत्तिजनक है और इससे उनकी भावना आहत हुई है। उन्होंने पटना की सीजेएम अदालत में नालिसी दायर किया है। शिकायत में बिहारियों को लेकर आपत्तिजनक बयान देने वाले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ कोर्ट से फौरन केस दर्ज करने का आग्रह किया गया है।

मनीष कुमार ने अपने शिकायत में उल्लेख किया है कि 1 मई को गोवा के मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत अपराध बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों द्वारा किए जाते हैं। वे बिहारी हैं और बिहार-उत्तरप्रदेश को लेकर दिए उनके बयान से हमारी भावना आहत हुई है।

शिकायत में कहा गया है कि मीडिया में गोवा के मुख्यमंत्री का बयान को हम सबने देखा और पढ़ा है। गोवा के मुख्यमंत्री का बयान में नफरत, धमकी, मानहानिकारक दिखता है। इसके साथ ही उन्होंने बिहारियों के लिए बेहद अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे समाज में हमारी (बिहारी) प्रतिष्ठा गिरी है और साथ ही गोवा जैसे राज्य में भय का माहौल बना है। ऐसे में इस तरह के बयान देने वाले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ आईपीसी की धारा- 153,153ए, 153बी, 384, 500, 504, 505(2),506 के तहत केस दर्ज किया जाय।

जदयू नेता के द्वारा पटना सीजेएम के यहां दर्ज कराई गई शिकायत पर आगे सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 1 मई को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने राज्य में बढ़ रहे अपराधों को लेकर दावा किया था कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत अपराध बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों द्वारा किए जाते हैं।

प्रमोद सावंत ने कहा है कि प्रवासी मजदूर राज्य का लेबर कार्ड जरूर बनवाएं। उन्होंने कहा कि गोवा में अपराध करने के बाद प्रवासी मजदूर अपने होम स्टेट भाग जाते हैं, जिसके कारण उनपर कार्रवाई करना काफी मुश्किल हो जाता है। मुख्यमंत्री ने गोवा में अपराध के अनुपात को लेकर कहा कि अगर हम अनुपात देखेंगे, तो गोवा में हुए अधिकतम 90 फीसदी अपराध प्रवासी मजदूरों ने किए हैं। फिर चाहे वे बिहार, उत्तर प्रदेश या अन्य इलाकों से हैं।

टॅग्स :प्रमोद सावंतबिहारपटनाआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos