लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन, कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2019 20:44 IST

मनोहर पर्रिकर का निधन की ताज़ा खबर: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। मनोहर पर्रिकर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की हालत बेहद नाजुक है।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार देर शाम निधन हो गया है। वह 63 साल के थे और कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन को लेकर  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दुःख जताया है. पर्रिकर पास में डोना पौला में स्थित अपने निजी आवास में रह रहे थे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता माइकल लोबो ने कहा था कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य बहुत ज्यादा खराब हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर के स्थान पर नए मुख्यमंत्री का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि पर्रिकर अग्नाशय के कैंसर यानी एडवांस पैंक्रियाज कैंसर (Pancreatic cancer) से पीड़ित थे। पर्रिकर बीते कुछ समय से लगातार बीमार चल रहे थे। अमेरिका में इलाज कराने के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था।

भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा में हुआ था। पर्रिकर कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गये थे। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद पर्रिकर राजनीति में आ गये और 1994 में गोवा से विधायक चुने  गये। पर्रिकर पहली बार साल 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने। पर्रिकर साल 2012 में दूसरी बार गोवा के सीएम बने। नवंबर 2014 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। मार्च 2017 में उन्होंने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

अग्नाशय क्या है

अग्नाश्य कहते हैं, ये पाचन तंत्र का मुख्य अंग और छोटी आंत का पहला भाग होता है। अग्‍नाशय 6-10 इंच लंबी ग्रंथि होती है जो आमाशय के पीछे पेट में पायी जाती है। अग्‍नाशय खाना पचाने में मदद करने वाले हार्मोन और एंजाइम को छोड़ता है। अग्‍नाशय इंसुलिन, ग्लुकागोन, व सोमाटोस्टाटिन हार्मोन बनाने वाला शरीर का सबसे अहम हिस्सा है, जो शरीर के सारे सिस्टम को बेहतर रखने का काम करता है।

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरगोवाकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए