लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व सीएम लुइजिन्हो फलेरियो ने दिया इस्तीफा, टीएमसी में होंगे शामिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 27, 2021 17:28 IST

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता लुइजिन्हो फलेरियो के इस्तीफे के साथ 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर चार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा कांग्रेस की प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था।2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं।कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पणजीः गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता लुइजिन्हो फलेरियो ने सोमवार को राज्य विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने की संभावना है।

इस्तीफा देने से कुछ मिनट पहले फलेरियो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की प्रशंसा की और कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए उनके जैसे नेता की जरूरत है। फलेरियो नवेलिम विधानसभा सीट से विधायक थे। उन्हें अगले साल होने वाले राज्य चुनावों के मद्देनजर गोवा कांग्रेस की प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया था।

फलेरियो ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। फलेरियो के इस्तीफे के साथ 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर चार हो गई है। 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं, लेकिन बाद में कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जुलाई 2019 में, 10 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

गोवा: पूर्व एमजीपी विधायक मामलातदार मंगलवार को टीएमसी में होंगे शामिल

महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के पूर्व विधायक लवू मामलातदार ने सोमवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे और वह 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान एमजीपी प्रमुख सुदीन धवलीकर के गढ़ मडकैम से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

2012 और 2017 के बीच पोंडा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व पुलिस अधिकारी मामलातदार ने कहा कि वह एक सितंबर से ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ चर्चा कर रहे थे और वह मंगलवार को कोलकाता में औपचारिक रूप से इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं 2022 विधानसभा चुनाव मडकैम से लड़ना चाहता हूं।’’

टॅग्स :Goa Pradesh Congressपश्चिम बंगालटीएमसीकांग्रेसगोवाgoaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार