लाइव न्यूज़ :

Goa Assembly Election 2022: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों की सूची जारी की, बीजेपी से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री माइकल लोबो शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2022 17:33 IST

Goa Assembly Election 2022: गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी ने 40 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।10 मार्च को मतगणना होगी।कांग्रेस उम्मीदवारों की यह तीसरी सूची है।

Goa Assembly Election 2022:गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। गौरतलब है कि तीसरी सूची में नौ उम्मीदवार हैं और इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने 40 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में सबसे प्रमुख नाम पूर्व मंत्री माइकल लोबो का है जो हाल ही में राज्य की, भारतीय जनता पार्टी की सरकार से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें कालंग्यूट विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। विकास प्रभुदेसाई को पोरवोरिम के लिए चुना गया है।

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के दो महीने बाद ही इस्तीफा देने वाले पोंडा के पूर्व विधायक लवू ममलेदार मरकाइम से चुनाव लड़ेंगे और महज 10 दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व निर्दलीय विधायक प्रसाद गोयनकर को संगुम से उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा, कांग्रेस ने कानाकोना से जनार्दन भंडारी को नामित किया है, जहां कई नेता टिकट पाने के लिए मैदान में थे। उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, मेघश्याम राउत बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अमन लोतलीकर को तिविम से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेससोनिया गाँधीगोवाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम