लाइव न्यूज़ :

Goa: पूर्व सीएम दिगंबर कामत सहित आठ कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री सावंत ने किया स्वागत, यहां देखें विधायकों की लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 14, 2022 13:45 IST

Goa: विधायक माइकल लोबो, दिगंबर कामत, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2019 में इसी तरह कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गोवा में फरवरी 2022 में चुनाव हुआ था।

पणजीः गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित गोवा के आठ कांग्रेस भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के 8 विधायक दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सियो सिक्वेरा और रूडोल्फ फर्नांडिस सीएम प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस के पास इस समय सदन में 11 विधायक हैं। अब केवल तीन विधायक बच गए हैं। साल 2019 में भी इसी प्रकार कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। गोवा में फरवरी 2022 में चुनाव हुआ था। बीजेपी गठबंधन ने 25 सीट पर कब्जा किया था। बीजेपी को अकेले 20 विधायक हैं।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायकों का स्वागत करता हूं। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी..मुझे लगता है कि गोवा से कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी है इसी तरह से सभी बीजेपी से जुड़ेंगे। गोवा में कांग्रेस के विधायक दल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय के लिए एक प्रस्ताव पेश किया था।

इससे कुछ ही देर पहले भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनावड़े ने कहा था कि कांग्रेस के आठ विधायक जल्द ही सत्तारूढ़ दल में शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो ने सात अन्य विधायकों की मौजूदगी में प्रस्ताव पेश किया। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दिगंबर कामत ने प्रस्ताव का समर्थन किया है।

इस घटनाक्रम से पहले तक 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के 11 जबकि भाजपा के 20 सदस्य थे। प्रस्ताव पारित होने के बाद आठ विधायकों की मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

टॅग्स :गोवाकांग्रेसBJPप्रमोद सावंतपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत