लाइव न्यूज़ :

GMC Election Results 2022: गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक जीत, 60 में से 58 सीटों पर कब्जा, पीएम मोदी ने दी बधाई

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2022 16:19 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी नगर चुनाव परिणामों को लेकर गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया पार्टी कार्यकर्ताओं का आभारजीएमसी चुनाव आम आदमी पार्टी और असम गण परिषद को मिली एक-एक सीट

गुवाहाटी: असम के गुवाहाटी में हुए नगर निगम चुनाव में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। पार्टी ने यहां 60 सीटों में से 58 सीटें अपने नाम की हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "गुवाहाटी नगर निगम चुनावों के रुझान भाजपा की जीत को दर्शा रहे हैं, मैं भाजपा की सहयोगियों और गुवाहाटी के लोगों को जीएमसी चुनावों में 60 वार्डों में से 58 वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करता हूं।"

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी नगर चुनाव परिणामों को लेकर गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्विटर पर उन्होंने लिखा 'धन्यवाद गुवाहाटी! इस प्यारे शहर के लोगों ने एक शानदार जनादेश दिया है। असम बीजेपी विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने सीएम के तहत राज्य सरकार की मेहनत को भी आशीर्वाद दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा की कड़ी मेहनत के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता को मेरा आभार।'

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक वार्ड में जीत मिली है। जबकि एजेपी को भी आम आदमी पार्टी की तरह सिर्फ एक ही सीट पर जीत हासिल हुई है। गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव के लिए रविवार को मतगणना शुरू हुई। मतगणना जारी होने के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। 

गौरतलब है कि गुवाहाटी नगर निगम के 60 वार्डों में से 57 वार्डों में मतदान 22 अप्रैल को हुआ था, बाकी के तीन पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निर्विरोध जीत हासिल की थी। गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में 52.80 प्रतिशत मतदान हुआ। 

टॅग्स :BJPअसमनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब