लाइव न्यूज़ :

वैश्विक महामारी ने अभूतपूर्व चुनौतियां खड़ी कर दी हैं : केरल राज्यपाल

By भाषा | Updated: May 28, 2021 12:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 मई केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण राज्य के विकास कार्यों के समक्ष काफी चुनौतियों उत्तपन्न हुई हैं, जिससे अत्यधिक राजस्व और राजकोषीय घाटा उठाना पड़ सकता है।

विधानसभा में पिनराई विजयन सरकार के दूसरे कार्यकाल का नीतिगत संबोधन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को कोविड-19 रोधी टीके मुफ्त मुहैया कराना सरकार की एक नीति है और इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि राजकोषीय सीमाओं के बावजूद सरकार वैश्विक महामारी के कारण सामने आई चुनौतियों से निपटने के लिए कदम उठा रही है और वैश्विक निविदाएं निकाली गई हैं और देश के टीका निर्माताओं को भी ऑर्डर दिए हैं।

खान ने कहा, ‘‘ कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण बड़ी चुनौती उत्पन्न हुई है। कोविड के मामले वापस बढ़ने से राजस्व में भी कमी आई है। ’’

महामारी के समय में लागू किए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों का विवरण देते हुए, राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा दूसरी लहर में, गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) के उन सभी परिवारों को अनुग्रह भुगतान के रूप में 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की है, जिनके पास कल्याणकारी पेंशन नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?