लाइव न्यूज़ :

शाह के दौरे को देखते हुए तमिलनाडु भाजपा ‘वेल यात्रा’ को करना चाहती है मजबूत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 21:33 IST

Open in App

चेन्नई, 19 नवंबर तमिलनाडु सरकार द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद भाजपा की ‘वेल यात्रा’ को मजबूत करने के साथ विभिन्न विषयों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच चर्चा होगी । पार्टी सूत्रों ने इस बारे में बताया।

ऐसी भी संभावना है कि राज्य के अपने दौरे के दौरान शाह अभिनेता रजनीकांत से भी मुलाकात कर सकते हैं । शाह एक साल से ज्यादा समय बाद 21 नवंबर को राज्य का दौरा करने वाले हैं । इस दौरान वह प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों और कोर कमेटी को भी संबोधित करेंगे।

पदाधिकारियों के साथ मुलाकात के एजेंडा के बारे में पार्टी सूत्रों ने बताया कि वेतरीवेल यात्रा, आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के संगठन को मजबूत करने और अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

रजनीकांत जैसी शख्सियतों से मुलाकात की संभावना के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश भाजपा के महासचिव के टी राघवन ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि वह रजनीकांत से नहीं मिलेंगे।’’

प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन के नेतृत्व में पार्टी ने छह नवंबर से राज्यस्तर पर वेल यात्रा निकालने की कोशिश की लेकिन राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी का हवाला देते हुए इस पर रोक लगा दी। हालांकि पार्टी ने जन सभाओं के जरिए वेल यात्रा आयोजित कर कई जगहों पर गिरफ्तारियां दी है ।

वेल यात्रा के जरिए भगवा पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहती है और लोगों का ध्यान खींचना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMalegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट के 4 आरोपियों को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया बरी, 20 साल पहले हुए हमले में 37 लोगों की हुई मौत

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारत अधिक खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा