लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: हॉस्टल में गंदे सेनेटरी पैड मिलने पर वार्डन ने उतरवाए छात्राओं के कपड़े, जांच के आदेश

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2018 11:21 IST

एक हॉस्‍टल परिसर में वार्डन को शर्मनाक घटना वाले दिन इस्‍तेमाल किया हुआ सेनेटरी नैपकिन मिल गया। इसके बाद वॉर्डन ने लड़कियों से इस बारे में पूछताछ की।

Open in App

सागर(26 मार्च): मध्‍य प्रदेश के सागर स्थित डॉ. हरि सिंह गौड़ यूनिवर्सिटी के हॉस्‍टल में एक अजीब सा मामला देखने को मिला है। खबर के मुताबिक यहां के लड़कियों के हॉस्टल में इस्तेमाल किया हुआ सैनेटरी पैड मिलने से बवाल हो गया है।  हॉस्टल में गंदा सेनेटरी पैड मिलने पर न सिर्फ छात्राओं की तलाशी ली गई, बल्कि इस दौरान उनके कपड़े भी उतरवा दिए गए। 

कहा जा रहा है करीब 40 लड़कियों के सैनेटरी पैड को लेकर कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई है।  इस तलाशी के बाद सभी लड़कियों ने  कुलपति को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने घटना के बारे में बताते हुए हॉस्टल वार्डन और आउटसोर्सिंग वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानें क्या है मामला

खबर के अनुसार विवि के हॉस्‍टल परिसर में वार्डन को शर्मनाक घटना वाले दिन इस्‍तेमाल किया हुआ सेनेटरी नैपकिन मिल गया। इसके बाद वॉर्डन ने लड़कियों से इस बारे में पूछताछ की जब उन्होनें ये नहीं बताया कि पैड किसने फेंका है तो बैखलाकर उसने पीरियड्स का जानने के लिए सभी लड़कियों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। ताकि किसको वह पैड किसने फैंका जान सके। इस घटना ने सभी को शर्मसार कर दिया है। 

 कुलपति से लगाई गुहार

सैनेटरी पैड के लिए कपड़े उतरवाए जाने मामले में छात्राओं मे कुलपति से गुहार लगाई है। पीड़ित छात्राओं ने घटना की लिखित शिकायत यूनिवर्सिटी के कुलपति आरपी से की है। इन छात्राओं ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए हॉस्टल वार्डन और आउटसोर्सिंग वार्डन पर कार्रवाई की मांग की। कुलपति ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा कि तीन दिनों के अंदर जांच पूरी कर ली जाएगी और दोषी पाए जाने पर दोनों वार्डनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील