लाइव न्यूज़ :

'लड़कियों, मैं वादा करता हूँ कि मैं तुम्हें अनदेखा नहीं कर रहा हूँ.....,' भाजपा के मंत्री का ट्वीट वायरल, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2023 20:18 IST

भाजपा नेता तेमजेन इमान ने एक पोस्ट साझा की जिसमें एक फूड कोर्ट में अपने भोजन का स्वाद चखते हुए शुद्ध आनंद के क्षण को कैद किया। फोटो में, लड़कियों के एक समूह को एक तस्वीर के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि तेमजेन इमान अलॉन्ग पूरी तरह से अपनी थाली पर केंद्रित है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ने एक पोस्ट साझा की जिसमें एक फूड कोर्ट में अपने भोजन का स्वाद चखते हुए शुद्ध आनंद के क्षण को कैद कियाफोटो में, लड़कियों के एक समूह को उनके साथ पोज देते हुए देखा जा सकता हैजबकि तेमजेन इमान अलॉन्ग पूरी तरह से अपनी थाली पर केंद्रित है

नई दिल्ली: नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमान अलॉन्ग अपने चुटकीले अंदाज की वजह अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ताजा मामला यह है कि भाजपा के मंत्री का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह खाने के प्रति अपने अटूट प्रेम को दर्शाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

दरअसल, भाजपा नेता ने एक पोस्ट साझा की जिसमें एक फूड कोर्ट में अपने भोजन का स्वाद चखते हुए शुद्ध आनंद के क्षण को कैद किया। फोटो में, लड़कियों के एक समूह को उनके साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि तेमजेन इमान अलॉन्ग पूरी तरह से अपनी थाली पर केंद्रित है। इस फोटो पर उन्होंने मेजदार कैप्शन देते हुए लिखा, "लड़कियों, मैं वादा करता हूं कि मैं आपको अनदेखा नहीं कर रहा हूं। मैं अपने भोजन के साथ बस एक पल बिता रहा हूं।"

जैसे ही उन्होंने ट्विटर पर यह पोस्ट किया कि लोगों ने इसे हाथों हाथ लिया। सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के इस सेंस ऑफ ह्यूमर का खूब आनंद ले रहे हैं। कई लोगों को भोजन के लिए मंत्री का प्यार और उनका मजाकिया अंदाज बेहद प्यारा लग रहा है। उनके इस पोस्ट पर अब तक मिलियन व्यूज आ चुके हैं और उन्होंने यह पोस्ट सोमवार की सुबह किया था। 

भोजन के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करने वाले मंत्री के पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणियों के साथ त्वरित प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "भूखे आदमी और उसके खाने के बीच कभी मत आना", वहीं एक अन्य यूजर ने मंत्री की प्रतिबद्धता और फोकस की तारीफ की। जबकि एक यूजर ने मंत्री के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करते हुए कहा, "तेमजेन जी, लड़कियां भी आपको इग्नोर नहीं कर रही हैं। कैमरे के साथ बस एक पल बिता रही हैं। वैसे, एक विनोदी स्वभाव के नेता को इस रूप में देखना ताजगीभरा है।" 

टॅग्स :BJPट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप