लाइव न्यूज़ :

केरल: NEET एग्जाम के लिए लड़कियों को कथित तौर पर ब्रा उतारने के लिए किया गया मजबूर

By रुस्तम राणा | Updated: July 18, 2022 21:44 IST

महिला सुरक्षा कर्मियों ने कथित तौर पर लड़की से कहा था कि "धातु के हुक" के कारण उसे अपनी ब्रा हटा देनी चाहिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बताया गया कि उसे मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रा में लगे मेटल के हुक के कारण उसे उतारने को कहा गयाइस मामले को लेकर लड़की के पिता ने पुलिस में की शिकायत

कोल्लम: केरल में रविवार को हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है। यहां नीट परीक्षा में बैठने के लिए लड़कियों को कथित तौर पर ब्रा उतारने के लिए मजबूर किया गया। इस संबंध में एक लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। दरअसल, सुरक्षा जांच के दौरान लड़की की ब्रा में लगे मेटल के हुक के कारण बीप हो रहा था, जिसके बाद उसे ब्रा उतारने को कहा गया। 

कोल्लम जिले के एनईईटी (राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा) केंद्र मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में, महिला सुरक्षा कर्मियों ने कथित तौर पर लड़की से कहा था कि "धातु के हुक" के कारण उसे अपनी ब्रा हटा देनी चाहिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बताया गया कि उसे मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिकायत के अनुसार, लड़की से कहा गया "क्या आपका भविष्य या इनरवियर आपके लिए बड़ा है? बस इसे हटा दें और हमारा समय बर्बाद न करें।"

परीक्षा केंद्र ने इस संबंध में किसी भी जिम्मेदारी को लेने से इनकार किया है। कोल्लम पुलिस प्रमुख केबी रवि ने पुष्टि की कि लड़की के माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कई लड़कियों को अपने अंडरवियर को हटाने के लिए मजबूर किया गया था, और इन्हें एक स्टोर रूम में फेंक दिया गया था।

लड़की के पिता ने कहा "एक सुरक्षा जांच के बाद, मेरी बेटी को बताया गया कि मेटल डिटेक्टर द्वारा इनरवियर के हुक का पता लगाया गया था, इसलिए उसे इसे हटाने के लिए कहा गया। लगभग 90% छात्राओं को अपने इनर को निकालना पड़ा और उन्हें एक स्टोर रूम में रखना पड़ा। परीक्षा देते समय उम्मीदवार मानसिक रूप से परेशान थेय़ 

वहीं महाराष्ट्र में नीट परीक्षा देने आई छात्रों बुर्का और हिजाब उतारने को कहा गया था। इस घटना को लेकर दो मुस्लिम छात्राओं ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस अधिकारी ने इस घटना से संबंधित शिकायतों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ नीट (स्नातक) परीक्षा रविवार को वाशिम में छह केंद्रों पर आयोजित की गई थी। दो लड़कियों को अपना बुर्का और हिजाब हटाने के लिए कहे जाने की यह घटना मातोश्री शांताबाई गोटे कॉलेज में हुई थी। बता दें कि हजारों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए नीट सुरक्षा जांच को पास करना एक बड़ी चुनौती है। उम्मीदवारों को स्टेशनरी नहीं ले जाने और सख्त ड्रेस कोड का पालन करने के लिए कहा जाता है, जिसमें पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, टोपी, आभूषण, जूते और ऊँची एड़ी के जूते प्रतिबंधित हैं।

टॅग्स :नीटकेरलमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप