लाइव न्यूज़ :

प्रेमी की सुपारी देने की आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, शूटर फरार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 14:14 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले से एक युवती को गिरफ्तार किया गया है जिसपर प्रेमी की चार लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मामले में सुपारी लेने वाला शूटर फरार है।

ग्रेटर नोएडा, बीटा-2 थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के राज नगर की रहने वाली युवती प्रमिला चौहान का जौनपुर के रहने वाले अंकुर सिंह से प्रेम संबंध था। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया, तथा प्रेम संबंध टूट गया।

उन्होंने बताया कि इससे नाराज प्रमिला ने अंकुर की हत्या के लिए ग्रेटर नोएडा के रहने वाले कौशलेंद्र तथा भोला नामक दो लोगों को चार लाख रुपये में सुपारी दी थी।

सिंह के मुताबिक मंगलवार को प्रमिला दोनों शूटरों के साथ जौनपुर अंकुर की हत्या के लिए जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई, तथा पुलिस ने प्रमिला को यमुना एक्सप्रेस के जीरो प्वांइट पर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, दोनों शूटर फरार हैं व उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकार्टून बंद कर खाना खाओ?, मां ने डांटा तो 7 साल की बेटी घर छोड़कर निकली?, सीसीटीवी कैमरों की जांच, 4 घंटे बाद मिली?

क्रिकेटBPL 2025-26: राजशाही रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले ढाका कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच की हुई मौत, वार्म-अप सेशन के दौरान गिर पड़े थे

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के निर्माता ने 'धुरंधर' अभिनेता अक्षय खन्ना को भेजा कानूनी नोटिस, वजह विग और ₹21 करोड़ की डिमांड

भारतघूम घूम कर लोगों की शिकायतें सुन रहे विजय कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारियों में मचा हड़कंप, राजस्व सेवा संघ ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

कारोबारकौन हैं जयश्री उल्लाल? भारतीय मूल की अरबपति हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में टॉप पर

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी जी मेरी सुरक्षा बढ़ा दें, संतोष रेणु यादव से जान को खतरा?, तेज प्रताप यादव ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतJammu-Kashmir: रेलवे ट्रैक बनाने के लिए काटे जाएंगे सात लाख पेड़, क्लाइमेट एक्शन ग्रुप का दावा

भारतपुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित 20000 पुलिसकर्मी तैनात, शराब पीकर गाड़ी चलाने, नियम उल्लंघन और हुड़दंग को रोकने पर विशेष ध्यान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटी सीमा पर ध्यान

भारतCWC Meet: लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों पर गंभीर संकट?, मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा-मनरेगा पर आंदोलन करो

भारतमहानगरपालिका चुनावः भिवंडी और नवी मुंबई में पहली बार चुनाव लड़ने की घोषणा, आम आदमी पार्टी ने कहा- नवी मुंबई में 111 और ठाणे 100 सीट पर उतरेंगे प्रत्याशी