लाइव न्यूज़ :

सफीदों में अपहरण के बाद युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 27, 2021 22:59 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 27 अक्टूबर सदर थाना सफीदों क्षेत्र में कथित तौर पर अपहरण के बाद एक युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में युवती के ही गांव के एक युवक के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

सफीदों क्षेत्र के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 23 अक्टूबर की रात गांव के ही प्रिंस नामक युवक ने उसकी 18 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि आरोपी के चंगुल से निकलने के बाद उसकी बेटी घर लौटी तो उसने घटना के बारे में अवगत करवाया।

सदर थाना सफीदों पुलिस ने बताया व्यक्ति की शिकायत पर प्रिंस के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, नशीला पदार्थ देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग