लाइव न्यूज़ :

वीडियोः चलती बस में ड्राइवर ने युवती के सीने पर रखा हाथ, सहेली ने चप्पल से पीटा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 30, 2018 16:44 IST

राजस्थान से इंदौर आ रही बस में युवती से छेड़छाड़। सहेली ने हिम्मत दिखाते हुए की चप्पल से पिटाई। देखिए वीडियो...

Open in App

इंदौर,30 मार्च (रिपोर्ट- मुकेश मिश्रा): राजस्थान से इंदौर आ रही चलती बस में महिला के साथ छेडछाड का मामला सामने आया है। छेड़छाड़ देखकर महिला की सहेली ने ड्राइवर की चप्पल से पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। नीमच में महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। घटना गुरुवार रात दो बजे की है।

इंदौर से संचालित होने वाली मुलतानी सोना की बस अजमेर से इंदौर के बीच चलती है। गुरुवार को बस नंबर एमपी -41 पी-7111 अजमेर से इंदौर आ रही थी। नीमच के पास इस बस में एक युवती के सीने में बस के सेकेंड ड्राईवर ने हाथ रख दिया। महिला अपने साथ हुए इस घटना से सहम गई लेकिन युवती के साथ आ रही उसकी सहेली ने हिम्मत दिखाई। जैसे ही बस रात को नीमच ऑफिस में आकर रुकी सहेली ने चप्पल निकाल कर आरोपी ड्राईवर की पिटाई शुरु कर दी। वहां मौजूदा व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

महिला पिटाई करते हुए बार-बार यह कहती जा रही थी कि इस वीडियो को वायरल करो और पुलिस को बुलाओ। जहां बस रुकी थी उससे कुछ दूर पर ही पुलिस केंट थाना था। थाने से एक सिपाही घटना स्थल पर पहुंचा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 154 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मो. आयूब कुरैशी निवासी आजाद नगर बताया जा रहा है।  

टॅग्स :इंदौरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये