छत्तीसगढ़: बालिका से दुष्कर्म, किशोर गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 8, 2019 06:11 AM2019-12-08T06:11:45+5:302019-12-08T06:11:45+5:30

घटना को पड़ोस की एक महिला ने देखा तब उसने इसकी जानकारी पीड़िता की मां को दी।

Girl child raped, teen arrested | छत्तीसगढ़: बालिका से दुष्कर्म, किशोर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: बालिका से दुष्कर्म, किशोर गिरफ्तार

Highlightsछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बालिका से बलात्कार के मामले में एक किशोर को गिरफ्तार किया है। कल शाम लड़के ने पड़ोसी के घर में घुसकर बालिका के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बालिका से बलात्कार के मामले में एक किशोर को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15 वर्षीय एक लड़के को छह वर्ष की बालिका के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

लैलूंगा की थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में कल शाम लड़के ने पड़ोसी के घर में घुसकर बालिका के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। लड़के ने जब घटना को अंजाम दिया तब बालिका घर में अकेली थी।

गुप्ता ने बताया कि घटना को पड़ोस की एक महिला ने देखा तब उसने इसकी जानकारी पीड़िता की मां को दी। मां की रिपोर्ट पर लैलूंगा थाने की पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के को किशोर न्याय बोर्ड, रायगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

Web Title: Girl child raped, teen arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :rapeरेप