लाइव न्यूज़ :

युवती पर किया चाकू से हमला

By भाषा | Updated: January 2, 2021 09:32 IST

Open in App

नोएडा, दो जनवरी थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव के पास एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते युवती पर चाकू से कथित तौर पर हमला करके उसकी हत्या का प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि नया गांव में किराए के मकान में रहने वाला शिवनाथ एक निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करने लगा। उन्होंने बताया कि युवक ने कई बार युवती से प्रेम का इजहार किया, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वह युवती का पीछा करता था लेकिन युवती ने इससे परेशान होकर उसे फटकार लगाई।

थाना प्रभारी ने बताया कि इससे नाराज होकर आरोपी दादरी रहने चला गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जब युवती काम करने के लिए अपने कारखाने के लिए निकली तो युवक ऑटो रिक्शा में सवार होकर आया और चाकू से युवती की गर्दन पर वार करके फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में युवती को उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि युवती की हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मौके से फरार आरोपी शिवनाथ को पुलिस ने देर रात को गिरफ्तार कर लिया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए