लाइव न्यूज़ :

केसीआर पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, कहा- वो नीतीश कुमार को बताने आए थे कि बिहार को 'आतंक युक्त, पीएफआई युक्त' कैसे बनाया जाए

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 1, 2022 14:25 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि केसीआर नीतीश जी को यह सिखाने के लिए बिहार आए थे कि बिहार को पीएफआई युक्त और हिंदू मुक्त कैसे बनाया जाए, जैसे तेलंगाना और हैदराबाद में 'सर तन से जुदा' का कार्यक्रम चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा कि वह (केसीआर) उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए (नीतीश कुमार) विपक्ष का चेहरा बनाने नहीं आए।बुधवार को केसीआर ने पटना का दौरा कर राज्य के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की और भाजपा मुक्त भारत का आह्वान किया।

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव पर निशाना साधा। सिंह ने राव पर 'भाजपा मुक्त भारत' का आह्वान करने के लिए हमला करते हुए कहा कि टीआरएस प्रमुख इसके बजाय नीतीश कुमार को यह सिखाने आए थे कि बिहार को 'हिंदू मुक्त, पीएफआई युक्त' कैसे बनाया जाए।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिहार भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि वह (केसीआर) उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए (नीतीश कुमार) विपक्ष का चेहरा बनाने नहीं आए। उन्होंने "भाजपा मुक्त भारत" का नारा दिया था। वह नीतीश कुमार को "पीएफआई-युक्त बिहार", "आतंक-युक्त बिहार" और "हिंदू-मुक्त बिहार" बनाने का मंत्र देने के लिए यहां आए थे। 

इससे पहले सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को लेकर गुरुवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, "केसीआर नीतीश जी को यह सिखाने के लिए बिहार आए थे कि बिहार को पीएफआई युक्त और हिंदू मुक्त कैसे बनाया जाए, जैसे तेलंगाना और हैदराबाद में 'सर तन से जुदा' का कार्यक्रम चल रहा है।" बता दें कि बुधवार को केसीआर ने पटना का दौरा कर राज्य के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की और भाजपा मुक्त भारत का आह्वान किया।

मालूम हो, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण की "क्रांति" की स्मृति का आह्वान करते हुए केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर "तानाशाही" होने का आरोप लगाया और उसका मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष की आवश्यकता पर बल दिया।

टॅग्स :गिरिराज सिंहK Chandrashekhar Raoनीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब