लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस पर कहा, "10 बच्चे पैदा करने वाले नहीं मानेंगे, जरूरी है जनसंख्या नियंत्रण कानून"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2022 17:09 IST

विश्व जनसंख्या दिवस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश के विकास में जनसंख्या बाधक बन रही है और इस कारण सामाजिक समरसता भी खत्म हो रही है। देश का माहौल बिगड़ रहा है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की मांग की10 बच्चे पैदा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी हैगिरिराज सिंह ने कहा कि बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों और विकास को दीमक की तरह खा रही है

पटना: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर देश में जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किए जाने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि 10 बच्चे पैदा करने वाले बगैर कानून के नहीं मानेंगे। ऐसे लोगों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है।

इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि देश के विकास में जनसंख्या बाधक बन रही है और इस कारण सामाजिक समरसता भी खत्म हो रही है। देश का माहौल बिगड़ रहा है, इसलिए जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है। गिरिराज सिंह ने साफ-साफ कहा कि जब तक सबके लिए सामान कानून नहीं बनेंगे तब तक भारत विकसित नहीं होगा। जरूरत है ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होता है और 8-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगे।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया विश्व जनसंख्या दिवस सतर्कता दिवस के तौर पर मना रहा है। भारत के अंदर सुरसा की तरह जनसंख्या की गति बढ़ रही है। अगर भारत की चीन से तुलना की जाए तो 1978 में कानून बना तब हमारा जीडीपी भी चीन से ज्यादा था और जनसंख्या में चीन हमसे अधिक था।

आज चीन एक मिनट में 10 बच्चे पैदा करता है और भारत 30 बच्चे पैदा करता है। यह गति कड़े कानून से ही रुक सकता है। सभी धर्मों के लिए समान कानून हो तभी यह गति रुक सकता है। यदि यह नहीं रुका तो भारत विश्व के विकास की रफ्तार में पीछे रह जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा संसाधन सीमित है और इस सीमित संसाधन में सुरसा रूपी बढ़ती आबादी हमें पीछे धकेल रहा है। हम प्रतिदिन ऑस्ट्रेलिया और इजराइल एक साथ पैदा कर रहे हैं। प्रतिदिन दो करोड़ से ऊपर बच्चे पैदा हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज शपथ लें कि इसे राजनीति के चश्मे से न देखें और कड़े कानून के लिए संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठाएं। उनका मानना यह है जनसंख्या नियंत्रण कानून बनने के बाद जो समुदाय 10-12 बच्चे पैदा करते हैं, उस पर अंकुश लगेगा और जनसंख्या नियंत्रण भी होगा।

टॅग्स :गिरिराज सिंहBJPपटनावर्ल्ड पापुलेशन डे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण