लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने कहा, "क्या ओडिशा के लोगों ने कभी ताजिया जुलूस पर पत्थर फेंका हैं, अगर नहीं तो फिर हनुमान जुलूस पर हमला क्यों हुआ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2023 15:22 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओडिशा सरकार पर समुदाय विशेष के पक्ष में खड़े होने और बहुसंख्यकों के साथ दोहरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने नवीन पटनायक सरकार पर लगाया धार्मिक तुष्टीकरण का आरोपगिरिराज सिंह ने कहा कि नवीन सरकार हनुमान जयंती के दौरान हिंसा करने वालों को बचा रही हैनवीन सरकार तुष्टीकरण की राजनीति बंद करे और संबलपुर दंगाइयों को सजा दिलाने के काम करे

भुवनेश्वर: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। प्रदेश की राजधानी भुवनेश्वर में गिरिराज सिंह ने रविवार को ओडिशा सरकार पर समुदाय विशेष के पक्ष में खड़े होने और बहुसंख्यकों के साथ दोहरा बर्ताव करने का आरोप लगाया और कहा राज्य सरकार संबलपुर में हनुमान जयंती के दौरान हिंसा करने वाले आरोपियों को बचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धर्म विशेष के प्रति तुष्टीकरण की राजनीति करना बंद करे और संबलपुर दंगाइयों को सजा दिलाने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाये। बिहार के बेगुसराय से भाजपा के लोकसभा सांसद गिरिराज सिंह ने राज्य में तीन दिवसीय लोकसभा 'प्रवास'के दौरान नवीन पटनायक सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा, "संबलपुर में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उन्होंने अपनी पार्टी भाजपा के बारे बात करते हुए कहा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक भाजपा केवल 'वसुधैव कुटुम्बकम' के दर्शन में विश्वास करती है। लेकिन ओडिशा सरकार की ऐसी कोई सोच नहीं है, वो तो केवल तुष्टीकरण की राजनीति में विश्वास करती है।

गिरिराज सिंह बेहद आक्रामक तेवर में कहा, "मैं राज्य की सरकार से जानना चाहा कि क्या ओडिशा के लोगों ने पिछले 75 सालों में कभी भी ताजिया जुलूस पर पत्थर फेंका है। अगर नहीं तो फिर हनुमान जुलूस पर हमला क्यों हुआ। सरकार बताए न कि हिंदू आखिर कहां जाकर हनुमान जयंती मनाएगा।"

इन आरोपों के बीच केंद्रीय मंत्री ने ओडिशा में पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की और लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और मनरेगा के तहत लाभों से वंचित किए जाने पर चिंता व्यक्त की। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में इन दो योजनाओं के तहत आवंटित किये गये धन का गलत इस्तेमाल हो रहा है और सरकारी अधिकारियों योजनाओं के आवंटित धन का गबन कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहा कि यूपीए सरकार ने ओडिशा को केवल 10 लाख घरों को मंजूरी दी थी, जबकि एनडीए सरकार ने पीएमएवाई के तहत राज्य को 28 लाख घर आवंटित किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहायता के आवंटन के बावजूद ओडिशा में अभी तक 9.60 लाख घरों का भी निर्माण पूरा नहीं किया है, जो 2021 से स्वीकृत किए गए हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनवीन पटनायकओड़िसासंबलपुरBJPBJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप