लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के बहाने बोला नीतीश सरकार पर हमला, बोले- "बाबा बागेश्वर के प्रवचन के लिए नहीं मिल सकता है गांधी मैदान, लेकिन नमाज पढ़ने के लिए दिया जाता है"

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2023 14:54 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री के पटना दौरे को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर को प्रवचन के लिए गांधी मैदान नहीं दिया जा सकता है, लेकिन नमाज पढ़ने के लिए दे दिया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन से सरकार को छोड़कर सब खुश हैउन्होंने कहा कि गांधी मैदान नमाज पढ़ने के लिए दिया जाता है लेकिन बाबा बागेश्वर को नहीं दिया जाएगानीतीश कुमार जानबूझकर बिहार में देशभर के लोगों को गालियां दिलवा रहे हैं

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना आगमन पर कहा कि बाबा के आगमन से लोग काफी खुश हैं। इस दौरान गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर को प्रवचन के लिए गांधी मैदान नहीं दिया जा सकता है, लेकिन नमाज पढ़ने के लिए दे दिया जाता है। आप खुद देखिए कि बिहार में किस तरह वोट बैंक के लिए कुछ से कुछ किया जा रहा है। सरकार पूरी तरह से तुष्टीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जानबूझकर देश के लोगों को गालियां दिलवा रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बागेश्वर महाराज को इसलिए गांधी मैदान में कार्यक्रम नहीं दिया गया क्योंकि सरकार नहीं चाहती कि उनकी सनातन की मुहिम सफल हो। लेकिन जिस तरह से नौबतपुर में लोगों की भीड़ जुटी है, उससे आप समझ सकते हैं कि लोग उनको कितना मानते हैं। अगर भारत के अंदर कोई धमकी देता है और धर्म का प्रचार करने से रोकता है तो बताइये वो कहां जाए?

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार सरकार वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है। बिहार सरकार यह नहीं चाहती है कि बाबा बागेश्वर का जो मुहिम है, सनातन को जागृत करने का, वह मुहिम कभी सफल हो। इसलिए गांधी मैदान में उनको जगह नहीं दी गई। लेकिन उनको यह नहीं मालूम कि कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती।

वहीं, हिंदू राष्ट्र के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या कोई आदमी पाकिस्तान जाकर हिंदू राष्ट्र की मांग करेगा? उन्होंने कहा कि 80 और 20 की प्रतिशतता जब तक है,सर तन से जुदा करने की बात करते हैं। आगे क्या होगा, महादेव जानें। उन्होंने कहा कि सनातन के साधु-संत का अपमान कौन कर रहे हैं, ये जनता देख रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि वह कहीं कोई विदेशी तो नहीं हैं बल्कि देश में रहने वाले एक आम नागरिक हैं और यहां वह अपने धर्म का प्रचार नहीं करेंगे तो क्या पाकिस्तान जाकर प्रचार करेंगे?

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि इसके बावजूद अगर उनको कोई धमकी देता है और प्रचार रोकने की कोशिश करता है तो यह बिल्कुल ही गलत है। मैं धमकी देने वाले लोगों से पूछना चाहता हूं, तू अब भारत में ऐसी बात ना करें तो क्या मक्का मदीना जाएं? क्या पाकिस्तान चले जाएं? क्या बांग्लादेश चले जाएं? आखिर वह कहीं तो अपनी बात करेंगे ना? लेकिन धमकी देने वाले लोग समझ ले आज नहीं तो कल उनकी भी बारी आएगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में कोई साधु-संत कुछ बोलता है तो किस तरह प्रतिक्रिया दी जाती है, ये भी सभी देख रहे हैं। ये लोग चाहते हैं कि भारत में भी सनातन की बात नहीं बोली जाए, ऐसा हो सकता है क्या? जनता सब देख रही है कि किस तरह की राजनीति हो रही है। समय आने पर जनता जवाब देगी।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील