लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के लिए तोहफाः अमित शाह ने लॉन्च किया स्पेशल डीजल, -33 डिग्री पर भी चलेंगे वाहन

By संतोष ठाकुर | Updated: November 18, 2019 08:19 IST

इस समय लेह और लद्दाख के साथ ही कश्मीर के भी कई हिस्सों में सर्दी में यह समस्या आती थी कि वहां पर मौसम के -डिग्री में जाते ही डीजल जमकर बर्फ हो जाता था. जिससे वहां पर पर्यटन उद्योग के साथ ही घरेलू जरूरत के लिए भी ईधन की समस्या उत्पन्न हो जाती थी.

Open in App
ठळक मुद्देइस डीजल की खासियत यह है कि यह -33 डिग्री पर भी अपनी तरलता बनाए रखता है.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली से वीडियो-कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसे लॉन्च किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश में पहली बार ऐसा डीजल लॉन्च किया है जो सर्दी में ईंधन किल्लत को दूर करेगा. इंडियन आयॅल की पानीपत रिफाइनरी में तैयार इस डीजल की खासियत यह है कि यह -33 डिग्री पर भी अपनी तरलता बनाए रखता है. जिससे वाहन आदि चलाने या अन्य ऊर्जा उपयोग के लिए इसको इस्तेमाल पूर्व की तरह किया जा सकेगा. इस समय लेह और लद्दाख के साथ ही कश्मीर के भी कई हिस्सों में सर्दी में यह समस्या आती थी कि वहां पर मौसम के -डिग्री में जाते ही डीजल जमकर बर्फ हो जाता था. जिससे वहां पर पर्यटन उद्योग के साथ ही घरेलू जरूरत के लिए भी ईधन की समस्या उत्पन्न हो जाती थी.

अब नहीं होगा पर्यटन प्रभावित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली से वीडियो-कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसे लॉन्च करते हुए कहा कि जम्मू- कश्मीर से धारा 370 के कुछ प्रावधान को हटाने और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाना यहां के विकास के लिए जरूरी था. उन्होंने लद्दाख में विकास को गति देने के मोदी सरकार के वादे को दोहराते हुए कहा कि यहां पर डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय और नई ट्रांसमिशन लाइन इसका साक्ष्य है कि मोदी सरकार ने विकास का जो वादा किया था उसे निभाया है. उन्होंने कहा कि विंटर ग्रेड डीजल से अब बर्फीले मौसम में भी वाहन चल पाएंगे. इससे यहां का मुख्य रोजगार पर्यटन बहुत कम प्रभावित होगा. इससे कारगिल, काजा, किलोंग में पर्यटन बढ़ेगा. पहले सर्दी की वजह से डीजल जमकर बर्फ बन जाता था जिससे पर्यटक भी फंस जाते थे और यहां के स्थानीय लोगों को भी रोजगार-कारोबार का नुकसान होता था.

लद्दाख के लिए 50 हजार करोड़ की परियोजनाएँ

उन्होंने कहा कि लद्दाख के विकास के लिए 50 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं अलग क्षेत्रों में शुरू की गई है. इससे यहां की विकास की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी. इस अवसर पर उनके साथ मौजूद केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इंडियन आयॅल ने विंटर ग्रेड या सर्दी स्पेशल डीजल को विकसित किया है. इसमें करीब पांच प्रतिशत बायोडीजल का मिश्रण किया गया है. यह डीजल को अत्याधिक सर्दी में भी जमने से रोकता है. यह विंटर ग्रेड डीजल भारतीय मानक ब्यूरो, बीआईएस, के मानक अनुरूप भी हैं. पहले चरण में इसकी सप्लाई पानीपत से की गई है लेकिन आने वाले समय में इसकी आपूर्ति को जालंधर से भी किया जाएगा. जिससे डीजल उपलब्धता की लेह-लद्दाख में कोई कमी नहीं होगी. इसकी आपूर्ति निर्बाध रहेगी.

टॅग्स :लद्दाख़अमित शाहपेट्रोलडीजलधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए