लाइव न्यूज़ :

'गीदड़ के हुंकार भरने से शेर नहीं डरा करते’, आखिर ममता दीदी को भारतीयों से इतनी नफरत क्यों है?, केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से पूछे सवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2024 17:39 IST

ममता बनर्जी ने आगे लिखा है कि आपका बेटा राजनेता नहीं बना है, लेकिन आईसीसी चेयरमैन बन गया है - एक ऐसा पद जो अधिकांश राजनेताओं के पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है!!

Open in App
ठळक मुद्देमैं आपको उसकी इस सबसे बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं! बधाई!!जीतन राम मांझी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया।मां भारती का कोई सपूत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बना हो।

पटनाः हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संयोजक एवं केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया कि आखिर ममता दीदी को भारतीयों से इतनी नफरत क्यों है? यहां तक कि ममता के तंज की तुलना उन्होंने गीदड़ से करते हुए- 'गीदड़ के हुंकार भरने से शेर नहीं डरा करते।’ दरअसल, ममता बनर्जी ने जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने पर अमित शाह पर तंज कसा और सोशल मीडिया पर लिखा, "बधाई हो, केंद्रीय गृह मंत्री!! ममता बनर्जी ने आगे लिखा है कि आपका बेटा राजनेता नहीं बना है, लेकिन आईसीसी चेयरमैन बन गया है - एक ऐसा पद जो अधिकांश राजनेताओं के पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है!! आपका बेटा वास्तव में बहुत शक्तिशाली बन गया है और मैं आपको उसकी इस सबसे बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देती हूं! बधाई!!"

ममता बनर्जी के इसी तंज पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बचाव करने और जय शाह को देश की शान बताते हुए जीतन राम मांझी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में मांझी ने लिखा है कि 'ममता दीदी को आखिर भारतीयों से इतनी नफरत क्यों है? यह तो गर्व की बात है कि मां भारती का कोई सपूत इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बना हो।

बधाई हो जय शाह जी, आप देश की शान है। वैसे मैं दीदी को बता दूं कि “गीदड़ के हुंकार भरने से शेर नहीं डरा करते।"' उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के आईसीसी अध्यक्ष बनने को कई विपक्षी दलों ने इसे भाजपा के भाई-भतीजावाद का रूप बताया है।

जय शाह पहले बीसीसीआई के सचिव थे और अब आईसीसी के अध्यक्ष होंगे। विपक्षी दलों ने अमित शाह के अपने बेटे को क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था में सेट करने का कथित आरोप लगाया है। बता दें कि जय शाह ने 35 साल की उम्र में आईसीसी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। वह दिसंबर में ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। क्रिकेट की दुनिया में शाह का उदय उल्लेखनीय है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीममता बनर्जीपश्चिम बंगालजय शाहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप