लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद की हो सकती है कांग्रेस में घर वापसी, दोनों के बीच बातचीत शुरू

By रुस्तम राणा | Updated: December 30, 2022 19:40 IST

एनआई के अनुसार, आजाद और कांग्रेस के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान आजाद ने कहा था कि केवल कांग्रेस ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देएएनआई के अनुसार, आजाद और कांग्रेस के बीच बातचीत भी शुरू हो गई हैचार माह पूर्व वरिष्ठ नेता कांग्रेस से इस्तीफा देकर हो गए थे आजाद हिमाचल चुनाव के दौरान कहा था केवल कांग्रेस ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है

नई दिल्ली: चार माह पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आजाद और कांग्रेस के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान आजाद ने कहा था कि केवल कांग्रेस ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है। 

73 वर्षीय नेता ने कहा कि वह कांग्रेस की नीति के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसकी कमजोर व्यवस्था से उन्हें दिक्कत है। आजाद के बयान के बाद माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व सहयोगी को राहुल गांधी के मार्च में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अखिलेश प्रसाद सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनकी पार्टी में वापसी और यात्रा में भाग लेने की वकालत की है। वहीं अनुभवी कांग्रेस नेता अंबिका सोनी को भी आजाद और ग्रैंड ओल्ड पार्टी के आलाकमान के बीच की खाई को पाटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोनी ने कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री को यात्रा में शामिल होने और फिर राहुल गांधी से बात करने के लिए कहा है। हालांकि, आजाद ने कांग्रेस को कोई जवाब नहीं दिया है।

बता दें कि एक विस्फोटक इस्तीफे पत्र में आजाद ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया और आज कांग्रेस की स्थिति के लिए उन्हें दोषी ठहराया। वायनाड के सांसद पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सभी फैसले राहुल या उनके सुरक्षा गार्ड और पीए द्वारा लिए जाते हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद, आज़ाद ने 'डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' नामक अपने नए संगठन की घोषणा की थी।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर