लाइव न्यूज़ :

Ghosi Bypoll Results 2023: सुधाकर सिंह को 124427 वोट और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 81668 मत, सपा उम्मीदवार ने 42759 मतों से पराजित किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 8, 2023 19:43 IST

Ghosi Bypoll Results 2023: शिवपाल सिंह यादव ने सही रणनीति बनाई और बीजेपी और सीएम योगी को बुरी तरह से हराया। दारा सिंह चौहान को जनता से सही सबक सिखाया।  

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों से पराजित किया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक सिंह को अब तक 1,24,427 मत जबकि चौहान को 81,668 वोट मिले हैं।मतगणना के दौरान कुल 33 दौर की गिनती हुई।

Ghosi Bypoll Results 2023: आखिरकार सपा ने बीजेपी को मात दे दी। रामपुर हार का बदला ले लिया। सपा विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने सही रणनीति बनाई और बीजेपी और सीएम योगी को बुरी तरह से हराया। दारा सिंह चौहान को जनता से सही सबक सिखाया। 

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों से पराजित किया। निर्वाचन आयोग के मुताबिक सिंह को अब तक 1,24,427 मत जबकि चौहान को 81,668 वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान कुल 33 दौर की गिनती हुई।

घोसी में कुल 10 उम्मीदवारों में पीस पार्टी के सनाउल्लाह को 2570 मत, जन अधिकार पार्टी के अफरोज आलम को 2100, निर्दलीय विनय कुमार को 1406, प्रवेन्द्र प्रताप सिंह को 1223, रमेश पांडेय को 839, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के मुन्नी लाल चौहान को 606, जन राज्‍य पार्टी के सुनील चौहान को 541 और आम जनता पार्टी (सोशलिस्ट) के राजकुमार चौहान को 466 मत मिले।

इसके अलावा घोसी के 1725 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू होकर देर शाम तक चली, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।

सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को घोसी में पार्टी उम्मीदवार की भारी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘‘जीत का हमारा नया फार्मूला सफल साबित हुआ है। यह भाजपा के अहंकार और घमंड को चकनाचूर करने वाला नतीजा है।’’

यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जीत का श्रेय विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' और अपने फार्मूले 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ 'इंडिया’- टीम है और 'पीडीए' रणनीति : जीत का हमारा ये नया फार्मूला सफल साबित हुआ है।’’ यादव ने कहा कि ‘‘यूपी एक बार फिर से देश में सत्ता परिवर्तन का अगुवा बनेगा।

भारत ने 'इंडिया' को जिताने की शुरुआत कर दी है,ये देश के भविष्य की जीत है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक 'एक्‍स' अकाउंट पर पोस्ट किया, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की अपील को घोसी की जनता ने अपने दिल में जगह दी। इस उपचुनाव में 'इंडिया' गठबंधन के प्रत्याशी की जीत इस बात का ऐलान करती है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों और नफरत के बाजार से जनता परेशान हो चुकी है। तय मानिए! 2024 में उत्तर प्रदेश की जनता ने राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन)को विदा करने का मन बना लिया है।’’

वहीं, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि घोसी विधानसभा उप चुनाव का जो जनादेश मिला है, भाजपा उसका सम्मान करती है। भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘यह बात सत्य है कि जिस तरह के परिणाम की अपेक्षा हम लोगों को थी, राजनीतिक दृष्टि से उस तरह का परिणाम नहीं आया है।’’

चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा,‘‘मैं घोसी विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं का और चुनाव में जिन लोगों की सहभागिता रही, पुलिस प्रशासन और आयोग सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने के अपने दायित्व का निर्वहन किया है।’’

सिंह ने ईवीएम को लेकर अकसर विपक्षी दलों द्वारा उठाये जाने वाले सवालों की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ मैं विपक्ष के लोगों से पूछना चाहता हूं कि इस परिणाम के बाद क्या वह ईवीएम पर प्रश्न खड़ा करेंगे। क्या उस सरकारी मशीनरी, संवैधानिक संस्थाओं, निर्वाचन आयोग पर प्रश्न खड़ा करेंगे।’’

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच सितंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 50.77 दर्ज किया गया था। सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के जुलाई में इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर भाजपा में लौट आए थे।

भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा। साल 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था।

इस उपचुनाव में चौहान को राजग के सहयोगियों... अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का समर्थन मिला है। दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों - कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का समर्थन मिला है।

उपचुनाव के नतीजे का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बहुमत हासिल है। इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से एक संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था।

टॅग्स :उपचुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीBJPशिवपाल यादवअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतयूपी में निजी संस्थाएं संभालेंगी 7,560 सरकारी गोआश्रय स्थल, पीपीपी मॉडल पर 7,560  गोआश्रय स्थल चलाने की योजना तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की