लाइव न्यूज़ :

Ghazipur Seat LS polls 2024: जम्‍मू-कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा देंगे इस्तीफा!, लड़ेंगे चुनाव, पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह होंगे नए एलजी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 8, 2024 19:29 IST

Ghazipur Seat LS polls 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह को जम्‍मू कश्‍मीर का उप राज्‍यपाल बनना तय है़।

Open in App
ठळक मुद्दे मनोज सिन्हा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और गाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।7 अगस्त, 2020 को जम्मू-कश्मीर एलजी का पद संभाला था। मई 2014 से मई 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

Ghazipur Seat LS polls 2024:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। पक्ष और विपक्ष लगातार एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। देश भर में 7 चरण में चुनाव हैं और 4 जून को मतगणना की जाएगी। इस बीच जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर आ रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि होना बाकी है, लेकिन सूत्रों के बकौल कहा कि जम्‍मू कश्‍मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा इस्तीफा दे रहे हैं।  भाजपा गाजीपुर संसदीय सीट से मैदान में उतारने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह को जम्‍मू कश्‍मीर का उप राज्‍यपाल बनना तय है़।

सूत्र बताते हैं कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और गाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि सिन्हा ने 7 अगस्त, 2020 को जम्मू-कश्मीर एलजी का पद संभाला था। वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं और मई 2014 से मई 2019 तक नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।

वह रेल और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे। हालांकि भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं, जिनमें गाज़ीपुर भी शामिल है, जो 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा को मिली थी। इस सीट पर 2019 के चुनाव में बसपा के अफजाल अंसारी ने मनोज सिन्हा को हराया था।

सिन्हा इस सीट से तीन बार सांसद रहे हैं और 1996, 1999 और 2014 में विजयी रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में, सिन्हा ने इस सीट पर समाजवादी पार्टी की शिवकन्या कुशवाह को हराया था, हालांकि, 2019 में अंसारी से हार गए। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से गाजीपुर सीट से मैदान में उतार सकती है।

प्रदेश के राजभवन के सूत्र हालांकि सारे मामले पर चुप्‍पी साधे हुए बैठे हैं पर दबे शब्‍दों में इतना जरूर बताते थे कि राजभवन में हलचल तेज हुई है और नए उप राज्‍यपाल के आने की तैयारी भी है। सूत्र दावा करते थे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्‍यक्ष वीके सिंह को जम्‍मू कश्‍मीर का उप राज्‍यपाल बनाया जा सकता है। फिलहाल दोनों घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024गाजीपुरजम्मू कश्मीरलोकसभा चुनावउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव बिग फाइट 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए