लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर लोकसभा: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा 78 हजार वोटों से पिछड़े, अफजाल अंसारी के हाथों हार लगभग तय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2019 18:01 IST

गाजीपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा और बसपा उम्मीदवार और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के बीच है। पिछले चुनाव में सिन्हा ने सपा उम्मीदवार को हराया था।

Open in App

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी नीत एनडीए पूर्ण बहुमत मिलना तय हो गया है लेकिन केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा अपनी गाजीपुर सीट गँवा सकते हैं। 23 मई को शाम 5.55 बजे तक हुई मतगणना के अनुसार मनोज सिन्हा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई अफज़ाल अंसारी से 78 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

दोपहर 04.30 बजे तक अफजाल अंसारी को 408468 वोट मिले हैं। वहीं मनोज सिन्हा को 329349 वोट मिले हैं।

अफजाल अंसारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में बसपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा है। अंसारी महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा ने कुल तीन लाख छह हजार से ज्यादा वोट हासिल किये थे। पिछले चुनाव में सिन्हा ने सपा उम्मीदवार को करीब 32 हजार वोटों से हराया था।

देश की कुल 543 में 542 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक एनडीए 347 सीटों पर आगे चल रहा है। 

बीजेपी अभी तक पाँच सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 295 सीटों पर वो आगे चल रही है।

2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 336 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी को अकेले दम पर 282 सीटों पर विजय मिली थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगाजीपुरमुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई भूमि?, बरामद जमीन पर बने फ्लैट 72 लाभार्थियों को सौंपी, सीएम योगी बोले- ऐसे न्याय करेंगे, वीडियो

क्राइम अलर्टUmar Ansari: गाजीपुर से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर पर शिकंजा

भारतUP: मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दबौचा

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा के अयोग्य ठहराए गए विधायकों की सूची, देखिए लिस्ट में कई दिग्गज माननीय

भारत2022 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मऊ विधायक अब्बास अंसारी और उनके भाई मंसूर को 2 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील