लाइव न्यूज़ :

Ghazipur Lok Sabha Seat: 'माफिया 'लाल बत्ती' लेकर घूमते थे, हर महीने 2-3 बड़े दंगे होते थे', सपा की सरकार पर पीएम मोदी का हमला

By धीरज मिश्रा | Updated: May 25, 2024 17:40 IST

Ghazipur Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा, वंचितों का जो अधिकार है मोदी उसका चौकीदार हैमोदी ने कहा, आयुष्मान योजना करोड़ों परिवारों को मुसीबत में सहायता देता हैपीएम ने कहा कि हमने 4 करोड़ परिवारों को पीएम आवास दिए

Ghazipur Lok Sabha Seat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में पूर्व में रही सपा की सरकार पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि सपा शासन के तहत, माफिया 'लाल बत्ती' लेकर घूमते थे। वे खुली जीप में कानून को चुनौती देते थे।

वे अपने दुश्मनों पर गोलियां चलाते थे। दंगे यूपी की पहचान थे। पीएम मोदी ने कहा कि सपा राज में हर महीने 2-3 बड़े दंगे होते थे। लेकिन, योगी सरकार में दंगे और दंगाई दोनों खत्म हो गए। सपा के शहजादे ने एक बार कहा था कि वे माफियाओं का प्रवेश रोकेंगे, लेकिन फिर वह जाकर माफियाओं के चरणों में बैठ गए और एसपी ने माफियाओं को पाला-पोसा और उन्हें टिकट दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण की लूट में एक साथ खड़े हैं। लेकिन ये मोदी इनके सामने सीना तानकर खड़ा है और मैं गारंटी देता हूं कि जब तक मोदी जिंदा है,  एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण मैं किसी हालत में उनको छीनने नहीं दूंगा। मैं धर्म के आधार पर खेल खेलने नहीं दूंगा।

वंचितों का जो अधिकार है मोदी उसका चौकीदार है। अगर मेरी माताओं को बीमारी सहनी है तो इस बेटे का दिल्ली में बैठने का क्या मतलब है। इसलिए आपके इस बेटे ने तय किया कि अब गरीब को बीमारी में इलाज की जिम्मेदारी मोदी उठाएगा।

आज आयुष्मान योजना करोड़ों परिवारों को मुसीबत में सहायता देता है। मोदी ने जो काम किए, उससे गरीब का जीवन बदला। सिर्फ 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये इसलिए हुआ कि आपके वोट ने मोदी को मजबूत किया।

पीएम ने कहा कि हमने 4 करोड़ परिवारों को पीएम आवास दिए। हमने 50 करोड़ गरीबों के बैंक में खाते खुलवाए।हमने हर गांव तक बिजली पहुंचाई, हम हर घर जल पहुंचा रहे हैं। आज किसी गरीब को इलाज के लिए अपनी जमीन नहीं बेचनी पड़ती है, क्योंकि आज उसके पास आयुष्मान कार्ड है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशगाजीपुरलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत