गाजियाबाद: WhatsApp पर बहस को लेकर अदालत परिसर में भिड़े दो वकील, चलाई गोली

By भाषा | Published: March 7, 2020 02:10 AM2020-03-07T02:10:25+5:302020-03-07T02:10:25+5:30

गाजियाबाद में दो वकीलों के बीच व्हाट्सएप पर बहस से पैदा विवाद इतना बढ़ गया कि एक वकील ने शुक्रवार को अदालत परिसर में दूसरे वकील पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

Ghaziabad: Two lawyers clash over WhatsApp debate in court premises, Do gunfire | गाजियाबाद: WhatsApp पर बहस को लेकर अदालत परिसर में भिड़े दो वकील, चलाई गोली

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsगाजियाबाद में दो वकीलों के बीच व्हाट्सएप पर बहस से पैदा विवाद इतना बढ़ गया कि एक वकील ने शुक्रवार को अदालत परिसर में दूसरे वकील पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी। विक्रांत त्यागी नामक वकील ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल चौधरी नामक वकील ने गुरुवार रात को व्हाट्सएप पर उन्हें प्रताड़ित किया और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

गाजियाबाद में दो वकीलों के बीच व्हाट्सएप पर बहस से पैदा विवाद इतना बढ़ गया कि एक वकील ने शुक्रवार को अदालत परिसर में दूसरे वकील पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी।

विक्रांत त्यागी नामक वकील ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि राहुल चौधरी नामक वकील ने गुरुवार रात को व्हाट्सएप पर उन्हें प्रताड़ित किया और उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह त्यागी इसकी शिकायत करने बार अध्यक्ष सुनील दत्त त्यागी के पास पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान राहुल भी वहां पहुंचा और तीन गोली चलाकर घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि साथी वकीलों ने विक्रांत को किसी तरह से बचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

अदालत परिसर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है। हालांकि, बार अध्यक्ष ने राहुल द्वारा गोली चलाने से इनकार किया और कहा कि भीड़ से किसी ने गोली चलाई।

शहर के पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

Web Title: Ghaziabad: Two lawyers clash over WhatsApp debate in court premises, Do gunfire

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे